-->

अर्थव्यवस्था गिरती रही तो राम मंदिर पर जीत भी नहीं बचा पाएगी - सुब्रमण्यम स्वामी

Advertisemen

सुब्रमण्य स्वामी ने ‘हफपोस्ट इंडिया’ को दिये इंटरव्यू में कई मुद्दों पर अपनी चिंता जताई. बीजेपी सांसद अपनी पार्टी को चेताते हुए कहते हैं, “देश की आर्थिक स्थिति इतनी ज्यादा खराब है कि दिल्ली और झारखंड चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.” उन्होंने कहा कि अर्थव्यव्स्था को सही दिशा में ले जाने के लिए काम करना होगा.

प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इसका फायदा नजर नहीं आ रहा है. स्वामी ने भ्रष्टाचार पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि झारखंड चुनाव में सरयू राय को ठिकाने लगा दिया गया जबकि उनकी ईमानदारी को देखते हुए उनका सम्मान किया जाना चाहिए था. उन्होंने पूछा कि क्या अयोध्या फैसले का लाभ बीजेपी को खराब अर्थव्यवस्था के कारण मिल जाएगा? भले ही हम राम मंदिर बनाने के लिए गलियों में निकल रहे हैं, जीत की खुशी में मिठाइयां बांट रहे हैं, रैलियों का आयोजन कर रहे हैं मगर अर्थव्यवस्था अहम मुद्दा है.
( सोर्स : एबीपी न्यूज़ )
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments