-->

Vivo V15 Pro और Vivo S1 की कीमतों में 4,000 रुपये तक की कटौती

Advertisemen

Vivo के पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले वीवो वी15 प्रो और तीन रियर कैमरे वाले वीवो एस1 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी गई है। Vivo V15 Pro में स्नैपड्रैगन 675  प्रोसेसर और तीन रियर कैमरे हैं तो वहीं Vivo S1  में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी है।

 वीवो वी15 प्रो के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 28,990 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। लेकिन इस साल अगस्त माह में Vivo V15 Pro के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में कटौती के बाद वीवो ब्रांड का यह वेरिएंट 23,990 रुपये में बेचा जा रहा था। लेकिन अब 4,000 रुपये की कटौती के बाद इस वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये हो गई है।

तीन रियर कैमरे वाले Vivo S1 के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भारत में 17,990 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब कटौती के बाद यह वेरिएंट 15,990 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं, वीवो एस1 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 19,990 रुपये की कीमत के साथ उतारा गया था लेकिन अब यह वेरिएंट 17,990 रुपये में उपलब्ध है। इसका मतलब दोनों ही वेरिएंट की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई है।

Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments