Advertisemen
एयरटेल की प्रीपेड मोबाइल सेवाओं की दरें तीन दिसंबर से 42 फीसदी तक महंगी हो जाएंगी. आइडिया ने भी प्रीपेड मोबाइल सेवाओं की दरें 42 प्रतिशत तक बढ़ाने की रविवार को घोषणा की.
कंपनी ने कहा कि नये प्लान उपभोक्ताओं को 42 प्रतिशत तक महंगे पड़ेंगे. बयान में कहा गया, 'एयरटेल के नये प्लान के अनुसार शुल्क में 50 पैसे प्रति दिन से लेकर 2.85 रुपये प्रति दिन तक की वृद्धि की गयी है और इनके साथ डेटा एवं कॉलिंग के लाभ की पेशकश की गयी है.' कंपनी ने कहा कि वह शुल्क वृद्धि के बदले में उपभोक्ताओं को एयरटेल थैंक्स प्लेटफॉर्म का लाभ देगी. नये प्लान देश भर में तीन दिसंबर 2019 से उपलब्ध हो जाएंगे. कंपनी ने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिये दो दिन, 28 दिन, 84 दिन और 365 दिन की वैधता वाले नये प्लान की घोषणा की.
Advertisemen
