-->

VODAFONE-IDEA के प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी

Advertisemen

VODAFONE-IDEA लिमिटेड वोडाफोन आइडिया ने वॉयस कॉल के लिए एक FUP सीमा निर्धारित की है। वोडाफोन-आइडिया के पास अब 365 दिनों की वैधता के साथ दो सालाना प्लान्स, 84 दिनों की वैधता के साथ तीन प्रीपेड प्लान्स, 28 दिनों की वैधता के साथ चार प्लान्स  और दो कॉम्बो प्लान्स हैं जो टॉक टाइम, डाटा और अन्य कई बेनेफिट्स के साथ आते हैं।

इस लिस्ट में पहले रिचार्ज के तौर पर Rs 19 वाला फर्स्ट रिचार्ज पैक और चार फर्स्ट रिचार्ज प्लान भी शामिल हैं। नए प्लान्स 3 दिसंबर, 2019 से प्रभावी होंगे।कंपनी ने ऑल राउंडर पैक्स को हटा दिया है और 49 रुपये और 79 रुपये के दो कॉम्बो वाउचर पेश किए हैं। 49 कॉम्बो वाउचर में 38 रुपये का टॉक टाइम, 100 एमबी डाटा और वॉयस कॉल के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकंड का शुल्क लिया जाएगा। 79 कॉम्बो वाउचर में 64 रुपये का टॉकटाइम, 200 एमबी डाटा और सभी कॉल एक पैसे प्रति सेकंड के हिसाब आपको कॉस्ट करने वाली हैं। दोनों प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं।

149 रुपये के प्रीपेड प्लान में 2GB डाटा, 300 एसएमएस और अनलिमिटेड ऑन-नेट वॉयस कॉलिंग मिलती है। 249 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्रतिदिन 1.5GB डाटा, 100 एसएमएस प्रति दिन और अनलिमिटेड ऑन-नेट कॉलिंग के साथ आता है। 299 रुपये और 399 रुपये के प्रीपेड प्लान समान 28 दिनों की वैधता अवधि के साथ क्रमशः 2GB और 3GB डेली डाटा के साथ आते हैं। ऑफ-नेट वॉयस कॉल पूरी रीचार्ज अवधि के लिए 1000 मिनट तक सीमित रहने वाला है।

379 रुपये, 599 रुपये और 699 रुपये है। 379 रुपये के रिचार्ज में महज़ 6 जीबी डाटा, असीमित ऑन-नेट वॉयस कॉलिंग और 84 दिनों के लिए 1000 एसएमएस मिलते हैं। 599 रुपये और 699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान क्रमशः 1.5GB डेली डाटा और 2GB डेली डाटा के साथ आते हैं, साथ ही अनलिमिटेड ऑन-नेट वॉयस कॉलिंग और 84 दिनों के लिए प्रति दिन 100 एसएमएस मिलता है.  वोडाफोन आइडिया ने 70 दिनों की वैधता के साथ सभी प्रीपेड प्लान को हटा दिया है।
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments