-->

तीन रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ लांच हुआ Samsung Galaxy M11

Advertisemen


Samsung ने अपना लेटेस्ट फोन Samsung Galaxy M11 को लॉन्च कर दिया है. यह मार्केट में Samsung Galaxy M10s के अपग्रेड के तौर पर आएगा। सैमसंग गैलेक्सी एम11 में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है और यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  Samsung के इस फोन में तीन रियर कैमरे के साथ होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी एम11 को Samsung UAE की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इस फोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है। वेबसाइट लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एम11 का मॉडल नंबर SM-M115F है। यह ब्लैक, मेटालिक ब्लू और वॉयलेट कलर में आएगा।

सैमसंग गैलेक्सी एम11 एक डुअल-सिम हैंडसेट है। प्रोडक्ट लिस्टिंग में एंड्रॉयड 10 या एंड्रॉयड पाई का ज़िक्र नहीं है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम होंगे। Samsung Galaxy M11 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। यह वाइड-एंगल कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल की जिम्मेदारी 8 मेगापिक्सल के सेंसर पर है। गैलेक्सी एम11 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है।  फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स 4जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ग्लोनास, बाइदू और गैलिलियो शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments