Advertisemen
इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप अब भारत में यूज़र्स को 15 सेकेंड से ज्यादा लंबे वीडियो को स्टेटस में शेयर करने की अनुमति नहीं देगा। WABetaInfo द्वारा इस बदलाव के बारे में सबसे पहले जानकारी दी गई। हमने लेटेस्ट बीटा (v2.20.107) और स्टेबल बिल्ड्स (v2.20.89) की जांच एंड्रॉयड के व्हाट्सऐप पर की है, और अब स्वतंत्र रूप से यह पुष्टि कर सकते हैं कि यूज़र्स अब अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर 15 सेकेंड से ज्यादा लंबा वीडियो शेयर नहीं कर सकते।
अब अगर आप अपने स्टेटस पर 15 सेकेंड से ज्यादा लंबा वीडियो शेयर करने की कोशिश करेंगे, तो आपको ऐप पर लिखा दिखेगा "माई स्टेटस के लिए भेजे गए वीडियो को पहले 15 सेकेंड तक ट्रिम कर दिया जाएगा।" खबरों के अनुसार, सर्वर इंफ्रास्ट्रक्चर पर ट्रैफिक को घटाने के लिए यह 15 सेकेंड स्टेटस वीडियो वाला कदम उठाया गया है। हालांकि, इस बदलाव को लेकर WhatsApp द्वारा अधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
Advertisemen
