Advertisemen
देश के मौजूदा हालात में इंटरनेट के तेजी से बढ़ रहे यूज़ पर कुछ चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पिछले एक सप्ताह में ही देश में इंटरनेट की खपत 30 प्रतिशत तक बढ़ गई है।
ईटी की रिपोर्ट में सामने आया है कि Coronavirus के चलते देश में हुए लॉकडाउन के बाद देश में इंटरनेट के यूज़ के बेहद तेजी से वृद्धि हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान इंडिया में इंटरनेट की खपत 30 प्रतिशत तक बढ़ गई है। सिर्फ इतना ही नहीं एक ओर जहां इंटरनेट का यूज़ पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा हो गया है वहीं दूसरी ओर इस यूज़ के बढ़ जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड में भी 20 प्रतिशत तक की कमी आंकी गई है। रिपोर्ट के अनुसार ISPAI यानि इंटरनेट सर्विसेज प्रोवाइडर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से कहा गया है कि पिछले सप्ताह भारत में हुए लॉकडाउन के बाद देश में इंटरनेट के यूज़ में वृद्धि हुई है। इंटरनेट का यूज़ ज्यादा होने की वजह से स्पेक्ट्रम पर भार पड़ा है और इंटरनेट स्पीड में गिरावट आई है।
Advertisemen
