Advertisemen
चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस ने भारत समेत दुनिया के कई देशों में हाहाकार मचा दिया है। इस बीच भारतीय सेना के एक जवान में कोरोना वायरस का पहला पुष्ट मामला सामने आया है। यह जवान लद्धाख स्काउट का है। उनके पिता ईरान की यात्रा से लौटे थे। वे भी कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं।
जवान का इलाज चल रहा है। जबकि उनकी पत्नी और बहन सहित अन्य परिजनों को क्वॉरंटाइन किया गया है। पूरी दुनिया में अभी तक 1,99,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और ये जल्द ही 2 लाख हो जाएंगे, वहीं 7900 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जो 8000 का आंकड़ा पार करने वाली है। भारत में भी अभी तक 137 मामले सामने आ चुके हैं और 3 की मौत हो चुकी है।
Advertisemen
