Advertisemen
जियो ने अपने उपभोक्ताओं के लिए 'ATM Recharge' की सुविधा पेश की है। जी हां, अब ग्राहक सीधे ATM मशीन से जाकर अपना मोबाइल रीचार्ज करा सकते हैं। इसके लिए बस आपको जरूरत है ATM कार्ड और ATM मशीन की। सबसे अच्छी बात यह है कि रीचार्ज का यह तरीका बेहद ही आसान है, इसमें कोई OTP की प्रक्रिया शामिल नहीं की गई है।
Reliance Jio के ट्वीट के मुताबिक, जियो ग्राहकों के लिए ATM के माध्यम से जियो रीचार्ज उपलब्ध है। यह रीचार्ज जिन बैंक के ATM के जरिए हो सकते हैं, वो हैं AUF Bank, Axis Bank, DCB Bank, HDFC Bank, ICICI Bank, IDBI Bank, IDFC Bank, Standard Chartered Bank और State Bank of India। रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, उपरोक्त बैंकों के 100,000 से ज्यादा ऑन-साइट और ऑफ-साइट ATM हैं।
Advertisemen
