-->

31 मार्च को भारत में लॉन्च होगा Xiaomi का पावरफुल फोन Mi 10 5G

Advertisemen
31 मार्च को भारत में लॉन्च होगा Xiaomi का पावरफुल फोन Mi 10 5G

Xiaomi ने कल ही अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए बताया था कि कंपनी जल्द ही भारत में अपनी ‘मी सीरीज़’ का विस्तार करते हुए नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। Mi सीरीज़ का यह आगामी स्मार्टफोन 108 मेगापिक्सल रियर कैमरे से लैस होगा.  आज अपने इंडियन फैन्स को खुशखबरी देते हुए शाओमी ने Mi 10 सीरीज़ के इस नए फोन की लॉन्च डेट की घोषणा भी कर दी है।


शाओमी ने ट्वीट करते हुए खुलासा किया है कि आने वाली 31 मार्च को कंपनी भारत में अपना नया स्मार्टफोन Xiaomi Mi 10 लॉन्च कर देगी। कंपनी कोरोना के प्रकोप के चलते किसी ईवेंट का आयोजन नहीं करेगी बल्कि ऑनलाईन प्लेटफॉर्म पर लाईव स्ट्रीमिंग के जरिये इस डिवाईस को भारतीय बाजार में उतारेगी। Xiaomi ने अपने ट्वीट में इस आगामी फोन का नाम Mi 10 5G बताया है, जिससे साफ हो गया कि यह इंडिया आने वाला शाओमी का नेक्स्ट 5जी फोन होगा।


Xiaomi Mi 10 5G का लॉन्च ईवेंट 31 मार्च की दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जिसे शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही फेसबुक, ट्वीटर व यूट्यूब जैसे ब्रांड के सभी सोशल प्लेटफॉर्म पर लाईव देखा जा सकेगा।
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments