Advertisemen
वोडाफोन ने अपने प्रीपेड ग्राहकों को लिए तीन नए प्लान किये हैं। इन प्लान्स की कीमत है 47 रुपए, 67 रुपए और 78 रुपए। प्लान कॉलर ट्यून और सर्विस वैधता के लाभ के साथ आते हैं। इन तीनों वोडाफोन वैल्यू एडेड सर्विस पैक में किसी प्रकार का डाटा या टॉक टाइम लाभ आपको नहीं मिलेगा।
यह तीनों नए वोडाफोन VAS प्लान को केवल मुंबई सर्कल के लिए ही हैं। यह प्लान Vodafone की ऐप पर भी मौजूद हैं। 47 रुपये के प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को कॉलर ट्यून का फायदा मिलता है। इसके अलाव प्लान में 28 दिनों की वैधता भी दी जा रही है। 67 रुपए वाले प्लान में भी कॉलर ट्यून मिल रही है। इस पैक में 90 दिनों की वैधता दी जा रही है। 78 रुपए वाले वैल्यू एडेड सर्विसेज पैक में 89 दिनों की वैधता मिलती है। इस पैक में इतनी कम वैधता के बाद भी किसी प्रकार का डाटा और टॉक टाइम नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन प्लान को जल्द ही अन्य सर्कल में भी पेश किया जा सकता है।
Advertisemen
