Advertisemen
बलिया। यूपी के बलिया में बुधवार को जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक के दौरान भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और विधायक सुरेंद्र सिंह आपस में ही भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर गाली गलौच भी हुई। मामला बिगड़ता देख पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को अलग किया गया। इसी बीच बैठक में मौजूद राज्यमंत्री आनंद शुक्ल और विधायक सुरेंद्र सिंह बैठक छोड़कर बाहर आ गए।
Advertisemen
