Advertisemen
किसान नेता मेजर सिंह ने डिबेट में कहा कि जब से बातचीत शुरू हुई है इसी तरह का प्रस्ताव रहा है। प्रस्ताव में कोई नई बात नहीं है। प्रधानमंत्री जी जो हैं उनके पेट में कुछ और बात है। बाहर में कुछ और कहते हैं। उसका मतलब कोई और निकलता है। जो बात पेट में है ,वो जबान में नहीं है। जबान से जो निकलती है उसका मतलब नहीं है। पीएम जो कहते हैं जारी रहेगी। वो हम भी कहते हैं जारी रहेगी। लेकिन बताते नहीं हैं कि अंबानी और अडानी के लिए जारी रहेगी। धान अभी भी पड़ा है उसकी सरकारी खरीद नहीं हो रही है। ये अडानी अंबानी को एमएसपी देंगे और उनसे खरीदेंगे। सरकार एक बात करे। फिर ही किसान सरकार का यकीन कर सकते हैं।(सोर्स: जनसत्ता)
Advertisemen
