Advertisemen
अभिनेता वरुण धवन ने रविवार को अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से अलीबाग में शादी कर ली और अपने विवाह समारोह की पहली तस्वीरें शेयर कर लिखा, "जीवनभर का प्यार अब आधिकारिक हो गया।" वरुण-नताशा स्कूल में बैचमेट थे और कई साल बाद दोनों ने डेटिंग शुरू की थी। शादी में करण जौहर और शशांक खेतान समेत अन्य मेहमान उपस्थित थे।
Advertisemen
