Advertisemen
हरियाणा विधानसभा में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) से इकलौते विधायक अभय सिंह चौटाला ने केंद्र सरकार से कृषि कानूनों (Farm Laws) को वापस लेने की मांग की है. उन्होंने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार ने यदि 26 जनवरी तक विवादित कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया तो वे विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे. हरियाणा के एलेनाबाद से विधायक चौटाला ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि ‘‘किसानों पर काले कानून अलोकतांत्रिक तरीके से थोपे गये हैं.''उन्होंने पत्र में लिखा कि अगर केंद्र सरकार तीनों नए कृषि कानूनों को 26 जनवरी तक वापस नहीं लेती तो उनके पत्र को सदन से विधायक के रूप में उनका इस्तीफा समझा जाए .
Advertisemen
