Advertisemen
देशभर में कोरोनावायरस वैक्सीन की वितरण व्यवस्था पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में सभी सीएम से चर्चा करने के बाद वैक्सीन को मुफ्त करने का ऐलान किया जा सकता है। हालांकि, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए पहले ही राज्य में फ्री वैक्सीन का ऐलान कर दिया।
Advertisemen
