Advertisemen
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि भारत ने अब तक कोविड-19 वैक्सीन की 2.297 करोड़ डोज़ दूसरे देशों को भेजी हैं। मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि इनमें से 64.7 लाख डोज़ अनुदान आधार पर जबकि 1.65 करोड़ डोज़ व्यावसायिक आधार पर भेजी गईं। गौरतलब है कि कुल 20 देशों को वैक्सीन भेजी गई हैं।
Advertisemen
