Advertisemen
- वोडाफोन आइडिया की ओर से पेश किया गया 299 रुपए वाला यह प्लान कंपनी का सबसे सस्ता डबल डाटा वाला प्लान है। पहले इस प्लान में डेली 2जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए मिलता, हालांकि ऑफर के तहत इसमें यूजर्स को डेली 4जीबी डाटा मिलता है। प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है, इस तरह ग्राहक कुल 112 जीबी डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं। इसमें वीकेंड डेटा रोलओवर और Vi Movies & TV Classic का भी मुफ्त एक्सेस दिया गया है।
- Vi का 499 रुपए वाला प्लान : इसमें यूजर्स को डेली 4जीबी डाटा उपयोग के लिए मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को 56 दिन की वैधता मिलती है। इस तरह ग्राहकों कुल 112जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए मिलता है। इतना ही नहीं प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं। इसके अलावा वीकेंड डेटा रोलओवर और Vi Movies & TV Classic का भी एक्सेस फ्री में मिलता है।
- Vi का 699 रुपए वाला प्लान: डबल डाटा की लिस्ट में यह Vi का सबसे महंगा प्लान है, जिसमें यूजर्स को 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस वैधता के दौरना ग्राहकों को डेली 4 जीबी डाटा दिया जाता है। इस तरह ग्राहक कुल 336 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS, वीकेंड डाटा रोलओवर और Vi Movies & TV Classic का फ्री एक्सेस दिया जाता है।
Advertisemen
