POCO 28 जुलाई को अपनी X3 सीरीज़ का नया स्मार्टफ़ोन लॉन्च करेगा. यह स्मार्टफ़ोन Poco X3 GT नाम से पेश किया जाएगा। POCO X3 GT के डिजाइन की बात करें तो यह Redmi Note 10 Pro 5G की तरह होगा। इस फोन की डिस्प्ले के ऊपर सेंटर में पंच होल कटआउट दिया जा सकता है। बैक पैनल में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा जिसमें तीन कैमरा सेंसर और LED फ्लैश दिया जाएगा। पोको का यह फोन ब्लैक, ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
POCO X3 GT स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
POCO X3 GT स्मार्टफोन को Redmi Note 10 Pro 5G का रिब्रांड वर्जन कहा जा रहा है। ऐसे में इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स रेडमी के फोन की तरह होंगी। रेडमी के फोन में 6.6-इंट FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, टच सैंपलिंग रेट 240Hz और मैक्सिमम ब्राइटनेस 1100 है। रेडमी के इस फोन की डिस्प्ले Corning Gorilla Glass Victus सपोर्ट करती है . यह फोन MediaTek Dimensity 1100 SoC के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन को 8GB LPDDR4x RAM और 256GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। अपकमिंग फोन Android 11 पर आधारित MIUI 12 कस्टम स्किन पर रन करेगा। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
Coming Soon features MOBILE MOBILES Poco POCO X3 GT POCO X3 GT स्पेसिफिकेशन्स Tech
