Advertisemen
टेक वेबसाइट प्राइसबाबा की एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एज 20 लाइट भारत में एज 20 फ्यूजन के रूप में लॉन्च होगा। मोटोरोला के टीज़र पोस्ट मॉनीकर की पुष्टि करता है। नए टीजर में डिवाइस के रियर पैनल डिज़ाइन की झलक दिखाई गई है। डिजाइन यूरोप में लॉन्च किए गए एज 20 लाइट के समान ही दिख रहा है। Motorola Edge 20 Fusion को लेकर माना जा रहा है कि फोन इस माह स्टैंडर्ड मोटोरोला एज 20 के साथ लॉन्च होगा। प्राइसबाबा की रिपोर्ट में टिपस्टर योगेश बरार का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि एज 20 फ्यूजन एक रीबैज एज 20 लाइट है।
Edge 20 Fusion की स्पेसिफिकेशन्स
- मोटोरोला के नए फोन में 6.67 इंच का फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और टॉप सेंटर में होल-पंच कटआउट होगा।
- फोन का डिसप्ले 10-बिट कलर और HDR10 को भी सपोर्ट करेगा।
- इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जा सकता है।
- फोन के इंटरनेशनल वेरिएंट में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज है। यह 30W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी के साथ आता है।
- फोन के कैमरा सेटअप में 108MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा।
- फोन में होल-पंच कटआउट के अंदर 32MP का फ्रंट कैमरा प्लेस होगा।
- फोन Android 11 पर आधारित My UX पर कार्य करेगा।
Advertisemen
Coming Soon MOBILE MOBILES Motorola Motorola Edge 20 Fusion Tech
