Advertisemen
सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश अब खत्म होने वाली है. रेलवे (Railway, RRB) जल्द ही विभिन्न पदों पर बंपर भर्तियां करने वाला है. हाल ही रेल मंत्री पीयूष गोयल(Piyush Goyal) ने ये घोषणा की थी कि रेलवे में 2 लाख 30 हजार पदों पर भर्तियां की जाएगी. रेलवे (RRB) में ये भर्ती 2 फेज में होगी. पहले फेज में 1 लाख 31 हजार 428 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा. जबकि दूसरे फेज में 99 हजार पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.
1 लाख 31 हजार 428 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन इस महीने जारी होने की उम्मीद है. अगर इस महीने नोटिफिकेशन नहीं आता है, तो अगले महीने नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा. जिस समय नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, उसी समय आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है. ये भर्ती किन पदों पर होगी इसकी अभी कोई जानकारी रेलवे द्वारा जारी नहीं की गई है. लेकिन जल्द ही इसके संबंध में और अधिक जानकारी जारी की जाएगी.अब घर बैठे कमाए 15000रु महीना,यहाँ क्लिक करें https://t.co/zECK9gdhAE— EarnPaytmCaish (@timesofipl) February 11, 2019
Advertisemen
