Advertisemen
आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए एख दिन के उपवास पर बैठे चंद्रबाबू नायडू को समर्थन देने के लिए कई विपक्षी दल के नेता पहुंच रहे हैं। राहुल गांधी ने भी लखनऊ रवाना होने से पहले उनसे मुलाकात की। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी नायडू को समर्थन देने आंध्र भवन पहुंचे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पीएम मोदी विपक्षी दलों के सीएम के साथ भेदभाव करते हैं।
केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर पाकिस्तान के पीएम की तरह बर्ताव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'जब कोई एक राज्य का मुख्यमंत्री बनता है तो वह सिर्फ पार्टी का मुख्यमंत्री नहीं होता वह पूरे राज्य का मुख्यमंत्री होता है। इसी तरह जब प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह किसी पार्टी के नहीं पूरे देश के प्रधानमंत्री होते हैं। जिस तरह से प्रधानमंत्री जी विपक्षी राज्यों के सरकारों को ट्रीट करते हैं तो ऐसे ट्रीट करते हैं जैसे वह हिंदुस्तान के नहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हों।'अब घर बैठे कमाए 15000रु महीना,यहाँ क्लिक करें https://t.co/zECK9gdhAE— EarnPaytmCaish (@timesofipl) February 11, 2019
Advertisemen
