Advertisemen
शाओमी ने Xiaomi Mi A2 की कीमत में एक बार फिर से कटौती कर दी है। यह कटौती इसके 4GB RAM वेरिएंट में की गई है. शाओमी Mi A2 के बेस वेरिएंट में 4GB RAM के साथ 64GB की स्टोरेज दी गई है और कीमत में कटौती के बाद अब इसकी कीमत 11,999 रुपये हो गई है।
इसका 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट अभी भी 15,999 रुपये की कीमत पर बेचा जा रहा है। कीमत में कटौती की यह जानकारी शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर Manu Jain ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है।शाओमी ने Mi A2 को भारत में पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया था और लॉन्च के वक्त इसकी कीमत 16,999 रुपये थी। इसके बाद कंपनी ने सितंबर में इसके 6जीबी रैम वेरिएंट को 18,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। अब घर बैठे कमाए 15000रु महीना,यहाँ क्लिक करें
Advertisemen
