Advertisemen
शाओमी ने Redmi 7 की चीन में लॉन्च की तारीख को कंफर्म कर दिया है। कंपनी इस डिवाइस को 18 मार्च को बीजिंग में लॉन्च करने का प्लान कर रही है। Redmi 7 इस सब-ब्रांड का तीसरा स्मार्टफोन होगा। अब घर बैठे कमाए 15000रु महीना,यहाँ क्लिक करें
Redmi 6 के जैसे Redmi 7 भी अफॉर्डेबल स्मार्टफोन होगा, जिसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस Redmi Note 7 से कम होगी। Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने चीनी सोशन मीडिया वेबसाइट Weibo पर इस लॉन्च को लेकर पोस्ट किया है। Weibing ने Weibo में एक पोस्टर पोस्ट किया है, जिसमें Redmi 7 का डिजाइन देखा जा सकता है और साथ ही डिवाइस को अलग-अलग कलर वेरिएंट में भी देखा जा सकता है। पोस्टर में डिवाइस में डॉट-नॉच डिस्प्ले दिखाई दे रही है।
डिवाइस के बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप है और साथ में LED फ्लैश दिया गया है। Redmi 7 में 1.8GHz क्लॉक स्पीड के साथ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा।डिवाइस में 2जीबी रैम/16जीबी स्टोरेज, 3जीबी रैम/32जीबी स्टोरेज और 4जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज वाले तीन वेरिएंट्स होंगे। स्मार्टफोन में 3,900mAh की बैटरी होगी और एक रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इसमें एंड्रॉइड 9 पाई बेस्ड MIUI 10 दिया होगा। अब घर बैठे कमाए 15000रु महीना,यहाँ क्लिक करें
Advertisemen
