Advertisemen
Amit Shah Rally In Kolkata: कोलकाता में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) के रोड शो के दौरान हुई झड़प के बाद आगजनी और पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता में कॉलेज स्ट्रीट पर भाजपा प्रमुख अमित शाह (Amit Shah) के रोड शो का काफिला गुजरने के दौरान कुछ TMC समर्थकों ने काले झंडे दिखाए, जिसे लेकर बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ टकराव हुआ और कुछ लोग घायल भी हुए हैं. इसकी बाद पत्थरबाजी की भी घटनाएं हुईं. दोनों ओर से पत्थरबाज़ी भी हुई और लाठी-डंडे भी चले. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस छोड़े. पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
#WATCH Clashes broke out in roadshow of BJP President Amit Shah in Kolkata after sticks were hurled at Shah’s truck. #WestBengal pic.twitter.com/t8bnf31vGA— ANI (@ANI) May 14, 2019
आगामी 19 मई को लोकसभा चुनावों के अंतिम चरण के मतदान से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में कोलकाता में रोड शो किया. रोड शो शाम 4:30 बजे कोलकाता के एस्प्लेनेड इलाके से शुरू हुआ और उत्तरी कोलकाता में स्वामी विवेकानंद भवन पर जाकर खत्म हुआ. शाह उत्तरी कोलकाता से भाजपा उम्मीदवार राहुल सिन्हा और दक्षिणी कोलकाता से पार्टी उम्मीदवार चंद्र कुमार बोस के साथ एक सुसज्जित ट्रक पर खड़े होकर सड़क के दोनों तरफ मौजूद लोगों की भीड़ का अभिवादन कर रहे थे. पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
#WATCH: Visuals after clashes broke out at BJP President Amit Shah's roadshow in Kolkata. #WestBengal pic.twitter.com/laSeN2mGzn— ANI (@ANI) May 14, 2019
Advertisemen
