-->

Huawei का पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च हुआ

Advertisemen

हुवावे ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Y9 Prime (2019) को लॉन्च कर दिया है।  स्मार्टफोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आता है और यह कंपनी का दूसरा पॉप-अप सेल्फी कैमरा वाला स्मार्टफोन बन गया है।  इसमें Snapdragon 710 SoC दिया है। इसके अलावा Huawei Y9 Prime (2019) ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.

इसकी कीमत और सेल के बारे में किसी प्रकार जानकारी नहीं दी गई है। स्मार्टफोन केवल Huawei की Global वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, जहां इसके फीचर्स और सभी स्पेसिफिकेशंस की सभी जानकारी दी गई है। स्मार्टफोन को Black, Green और Blue कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है. Huawei Y9 Prime (2019) में 6.59-इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080 x 2,340 पिक्सल है। इसमें कंपनी के द्वारा खुद डेवलप किया गया HiSilicon Kirin 710 चिपसेट दिया गया है, जो Mali-G51 MP4 GPU के साथ आता है। Huawei ने Y9 Prime (2019) को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इनमें से पहला वेरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ आता है और दूसरा 4GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ आता है।
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments