Advertisemen
![]() |
| Image Source: Winfuture.de |
Huawei P20 Lite स्मार्टफोन का 2019 एडिशन ऑनलाइन लीक हुआ है। Winfuture.de के जरिए इसके लीक रेंडर सामने आए हैं. कंपनी ने 2019 एडिशन में पिछले साल के मुकाबले कुछ अपग्रेड किए हैं। फोन में नॉच के स्थान पर पंच होल डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन के बैक में क्वॉड कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
लीक रिपोर्ट के मुताबिक इसके रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 24मेगापिक्सल का होगा जो f/1.8 aperture के साथ आएगा। हालांकि दूसरे सेंसर के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।P20 Lite 2019 के बैक में तीन लेंस वर्टिकली दिखाई दे रहा है, जबकि चौथा सेंसर सेपरेट दिखाई दे रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि एक सेंसर अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा होगा, जबकि दूसरा डेप्थ सेंसर होगा।बैक में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिखाई दे रहा है। इसके राइड साइड में कैमरा मॉड्यूल है। फोन में 5.84इंच स्क्रीन है जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन है। फोन में इन-डिस्प्ले कैमरा पंच होल के साथ स्क्रीन के टॉप लेफ्ट पर दिया गया है।
Advertisemen
Coming Soon features Huawei Huawei P20 Lite Leaks MOBILE MOBILES Tech
