Advertisemen

वैश्विक दूरसंचार उद्योग संगठन जीएसएमए का अनुमान है कि भारत में 2025 तक अलग अलग मोबाइल ग्राहकों की संख्या 92 करोड़ तक हो जाएगी और उनके पास 8.8 करोड़ 5G कनेक्शन होंगे। GSM ने यह भी कहा कि मोबाइल डाटा के मामले में भारत दुनिया का सबसे सस्ता बाजार है।पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
मई में GSM इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘देश में 5G कनेक्शन 2025 तक 8.8 करोड़ पहुंच जाने की संभावना है…इस मामले में भारत, चीन से पीछे होगा जहां 2025 तक करीब 30 प्रतिशत कनेक्शन 5जी प्रौद्योगिकी वाले होंगे।’’
रिपोर्ट के अनुसार 2018 के अंत में मोबाइल कनेक्शन रखने वाले अलग अलग ग्राहकों की संख्या 75 करोड़ के करीब थी। यह संख्या 2025 तक 92 करोड़ पहुंच सकती है। इसमें कहा गया है कि दुनिया के नये मेबाइल ग्राहकों में भारत की हिस्सेदारी करीब एक तिहाई होगी। GSM अनुमान के अनुसार भारतीय मोबाइल बाजार 2019 की दूसरी छमाही में आय में वृद्धि की राह पर आ जाएगा और 2025 तक इसमें हल्की बढ़ोतरी होगी।जीएसएमए ने दूरसंचार कंपनियों की वित्तीय बाधाओं को कम करने के लिये लाइसेंस शुल्क में 8 से कम कर 6 प्रतिशत तथा स्पेक्ट्रम शुल्क को 3-8 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत करने का सुझाव दिया है। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
Advertisemen