Advertisemen
खीरे में जल का अंश बहुत अधिक मात्रा में होता है। इसलिए बार-बार प्यास लगने पर इसका सेवन हमें प्यास में राहत पहुंचाता है। जो लोग मोटापे से परेशान रहते हैं, उन्हें सवेरे इसका सेवन करना चाहिए: पेट की गैस, एसिडिटी, छाती की जलन में नियमित रूप से खीरा खाना लाभप्रद होता है। जो लोग मोटापे से परेशान रहते हैं, उन्हें सवेरे इसका सेवन करना चाहिए। इससे वे पूरे दिन अपने आपको फ्रेश महसूस करेगें। खीरा हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
खीरे को भोजन में सलाद के रूप में अवश्य लेना चाहिए। नमक, काली मिर्च व नींबू डालकर खाने से भोजन आसानी से पचता है व भूख भी बढ़ती है। कील मुंहासों, धब्बों व झाइयों पर खीरे का रस लगाना लाभप्रद होता है। यदि आंखों के नीचे काले घेरे बन गए हैं तो खीरे के गोल-गोल टुकड़े काट कर आंखों पर रखें। इससे आंखों को भी ठंडक मिलेगी व कालापन भी दूर होगा। खीरे के रस में दूध, शहद व नींबू मिलाकर चेहरे व हाथ पैर पर लगाने से त्वचा मुलायम व कांतिवान हो जाती है।
आप यदि उदर विकार से परेशान हैं तो दही में खीरे को कसकर, उसमें पुदीना, काला नमक, काली मिर्च, जीरा व हींग डालकर रायता बनाकर खाएं। आराम मिलेगा। घुटनों के दर्द को भी दूर भगाता है खीरे का सेवन। घुटनों के दर्द वाले व्यक्ति को खीरे अधिक खाने चाहिए तथा साथ में एक लहसुन की कली भी खा लेनी चाहिए। पथरी के रोगी को खीरे का रस दिन में दो तीन बार जरूर पीना चाहिए। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
Advertisemen
Health
