Advertisemen
BSNL ने तीन नए ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च कर दिए हैं। यह प्लान 3GB तक का डेली डाटा और 8Mbps तक की स्पीड देते हैं। इन प्लान की कीमत 349 रुपये, 399 रुपये और 499 रुपये है। BSNL की ऑफिशियल लिस्टिंग के मुताबिक यह प्लान 1 जुलाई से उपलब्ध होंगे। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
349 रुपये के इस प्लान में ग्राहकों को 8Mpbs की स्पीड के साथ 2GB डाटा प्रति दिन मिलगा। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घट कर 1Mbps हो जाती है। इसके अलावा ग्राहकों को BSNL नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए ग्राहकों को 600 रुपये कीमत की कॉलिंग फ्री मिलेगी। इस प्लान का मंथली रेंटल 349 रुपये है।
इस प्लान में डाटा और स्पीड बेनिफिट्स ऊपर बताए 349 रुपये 2GB CUL प्लान के जैसे ही मिलेंगे। इस प्लान में केवल एक बदलाव है कि इसमें ग्राहक BSNL समेत किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। इस प्लान का मंथली रेंटल 399 रुपये है।
इस प्लान का मंथली रेंटल 499 रुपये है और इसमें ग्राहकों को 8Mbps की स्पीड के साथ 3GB डेली डाटा मिलेगा। डेली डाटा खत्म होने के बाद भी यूजर्स 1Mbps की स्पीड से डाटा डाउनलोडिंग कर पाएंगे। 399 रुपये के 2GB CUL प्लान के जैसे इस प्लान में भी किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
Advertisemen
