Advertisemen
Coolpad ने भारत में अपने पोर्टफोलियों को बढ़ाते हुए Cool 3 Plus स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। Cool 3 Plus के साथ कंपनी ने Cool 3 का हाई रैम और स्टोरेज वेरिएंट भी लॉन्च किया है। Cool 3 Plus का 2जीबी रैम वेरिएंट 5,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है, वहीं इसके 3जीबी रैम की कीमत 6,499 रुपये है। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दोनों का फीचर है। स्मार्टफोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 5.71-inch डिस्प्ले है। HD+ स्क्रीन रिजॉल्यूशन के साथ इसे एंड्रॉइड 9 पाई आउट ऑफ द बॉक्स के साथ पेश किया गया है। फोन में octa-core MediaTek Helio A22 processor के साथ पेश किया गया है।
स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट में 2जीबी रैम और 16जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसका हाई एंड वेरिएंट 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन के बैक में 13मेगापिक्सल का एआई पावर्ड प्राइमरी कैमरा है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, dual-SIM slots, Wi-Fi, Bluetooth और A-GPS जैसे फीचर्स हैं। कंपनी ने स्मार्टफोन में 3,000mAh Li-ion बैटरी दी है। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
Advertisemen
