Advertisemen
Huawei के सब-ब्रांड Honor ने आज भारत में Honor Pad 5 लॉन्च कर दिया है। Pad 5 को कंपनी ने 8 इंच और 10 इंच के दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है, जिनकी बिक्री कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर होगी। दोनों टैबलेट 4G LTE, Wi-Fi b/g/n, ब्लूटूथ, GPS, और माइक्रो USB पोर्ट के साथ आते हैं। Honor Pad 5 का 8-इंच वाला टैबलेट दो वेरिएंट 3GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज जिसकी कीमत 15,499 रुपये और 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज के साथ 17,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है।10-इंच वाला टैबलेट 3GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 16,999 रुपये और 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 18,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
टैबलेट 8-इंच और 10.1 इंच टैबलेट फुल HD डिस्प्ले के साथ आते हैं, जिनका रेज्यूलेशन 1920×1200 पिक्सल है। 8-इंच वाले टेबलेट में कंपनी Kiron 710 ओक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है वहीं 10-इंच वाले टैब में Kirin 659 ओक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है। 10 इंच वाला मॉडल में एंड्रॉइय ओरियो पर बेस्ड EMUI 8.0 पर रन करता है। वहीं 8-इंच वाला वेरिएंट Android 9 Pie पर बेस्ड Magic 2.0 UI पर रन करता है। दोनों टैबलेट में कंपनी ने 5100 mAh की बैटरी से लैस किया है।Pad 5 के 8-इंच वाले मॉडल में कंपनी ने फ्रंट और बैक दोनों ओर 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया है। वहीं दूसरी ओर Honor Pad 5 के 10 इंच वाले मॉडल में रियर साइड में 8-मेगापिक्सल और फ्रंट में 2-मेगापिक्सल का सेंसर दिया है। 10 इंच वाले टैब में फिंगरप्रिंट स्केनर और 8 इंच वाले टैब में फेस अनलॉक फीचर दिया है।
Advertisemen
features Honor Honor Pad 5 Huawei MOBILE MOBILES New Launch Tech
