Advertisemen
HTC ने ताइवान मार्केट में दो स्मार्टफोन को पेश किया है। GSM Arena की रिपोर्ट के मुताबिक HTC U19e में 6.0-inch IPS LCD है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2160 पिक्सल्स का है। फोन में इसके साथ ही Snapdragon 710 chipset दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। फोन में 3,930mAh battery दी गई है। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
HTC U19e में कंपनी ने ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें पहला सेंसर 12मेगापिक्सल का है जो HTC U19e के साथ आता है।दूसरा सेंसर 20MP का है जो f/2.6 telephoto camera के साथ आता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 24मेगापिक्सल का कैमरा है, जो f/2.0 के साथ आता है। इसके अलावा सिक्योर अनलॉक के लिए 2MP Iris scanner दिया गया है। फोन के रियर में फिंगरप्रिंट स्कैनक का भी फीचर दिया गया है। HTC U19e को Extraordinary Purple और Modest Green कलर में पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन 12 जून से बिक्री के लिए आएगा। इसकी कीमत TWD 14,900 है जो भारतीय रुपये में 32,971 रुपये होते हैं।
Advertisemen
HTC HTC Desire 19+ HTC U19e MOBILE MOBILES New Launch Tech
