Advertisemen
एक भ्रम सर्वगुण सम्पन्न धारावाहिक की एक्ट्रेस श्रेनु पारिख इन दिनों एक अलग ही अवतार में दिखाई दे रही हैं. धारावाहिक में ये अब तक बनारसी साड़ी तथा हैवी मेकअप में नज़र आती थीं, किन्तु अब इनका लुक पूर्ण रूप से ट्रांसफॉर्म कर दिया गया है. वो एक मॉडर्न लेडी के अवतार में नज़र आ रही हैं. पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
श्रेनु के इस लुक ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से शो की प्रोडक्शन कॉस्ट भी काफी बढ़ गयी है. मात्र उनके मेकअप पर 1.5 लाख से लेकर 2 लाख रुपए तक का खर्च किया जा रहा है. बता दें, धारावाहिक की टीआरपी बढ़ाने हेतु मेकर्स ऐसा कर रहे हैं.रिपोर्ट्स के अनुसार श्रेनु के लुक बदलने के कारण प्रोडक्शन हाउस को अब माह के तकरीबन 1.5 लाख से लेकर 2 लाख रूपए तक अधिक खर्च करना पड़ रहा है. श्रेनु को ऑन-स्क्रीन मॉडर्न दिखाने हेतु उनके मेकअप प्रोडक्ट्स भी बदल दिए गए हैं जिससे कॉस्टिंग भी काफी बढ़ चुकी है. प्रतिदिन श्रेनु के मेकअप पर 5000 से 6000 रुपए तक लगते थे किन्तु अब इनका खर्चा बढ़कर 7000 से 8000 तक हो चुका है.
Advertisemen
