-->

वजन कम करना है तो नाश्ते में शामिल करें ये तीन चीजें

Advertisemen

खानपान और मोटापे में एक गहरा संबंध है। जो भी आप खाते है उसका सीधा असर आपके शरीर पर पड़ता है। इसलिए सबसे पहले खानपान की तरफ ध्यान देना बहुत जरूरी है। बात ब्रेकफास्ट की करते हैं तो सुबह क्या खाना चाहिए जिससे वजन कम हो। कुछ चीजे ऐसी हैं जिन्हें ब्रेकफास्ट में शामिल करके आप अपने मोटापे को कम कर सकते हैं। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.

अंडेः उबले हुए एक बड़े अंडे में 78 कैलोरी और कई तरह के महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। इसमें ल्युटिन और जेक्सांथिन होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट हैं। इनसे आपकी आंखों की रोशनी अच्छी रहती है। अंडे में विटामिन-डी भी होता है जिससे हड्डियां और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता दुरुस्त रहती है। इसमें कोलाइन भी होता है जो आपके मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है। अंडे में करीब 6 ग्राम प्रोटीन होता है। ब्रेकफास्ट में अधिक प्रोटीन वाला ब्रेकफास्ट करने से भूख कम होती है और आपको पेट के भरे होने का अहसास होता है।

केलेः केले में फाइबर अधिक मात्रा में होता है लेकिन कैलोरी की संख्या कम होती है। सुबह ब्रेकफास्ट में मीठे सेरेल्स की जगह केला एक अच्छा विकल्प है। एक छोटे केले में 100 से ज्यादा कैलोरी होती हैं और 3 ग्राम डाइट्री फाइबर होता है, जो आपकी प्रतिदिन फाइबर की आवश्यकता का 12 प्रतिशत होता है।इसे खाने के बाद लंबे समय तक आपको कुछ और खाने का मन नहीं होता है। कई अध्ययनों में इस बात की पुष्टि की गई है कि फलों और सब्जियों से मिलने वाला फाइबर मोटापे को कम करने में मदद करता है।

दही):  फेट लॉस ब्रेकफास्ट में दही एकदम बेहतर विकल्प है। यदि इसके पोषक तत्वों के देखा जाए तो 100 ग्राम दही में करीब 3.5 ग्राम और 250 ग्राम में 8.5 ग्राम प्रोटीन होता है। इसमें केसीन या वह प्रोटीन हो सकता है। यह पानी में इसकी घुलनशीलता पर निर्भर करता है। पानी में घुलने वाले प्रोटीन को वेह और वहीं न घुलने वाले मिल्क प्रोटींस को केसीन कहा जाता है। केसीन प्रोटीन के पाचन की प्रक्रिया बेहद ही धीमी होती है। इसे खाने के बाद आपको पेट भरे होने का अहसास होगा।  इससे आपको मोटापा कम करने में मदद मिलती है। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments