Advertisemen
इंडिया टुडे कॉनक्लेव में दलित नेता और भारिप बहुजन महासंघ के नेता और डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में कोई अंतर नहीं है. भाजपा कट्टर हिंदुत्ववादी है तो कांग्रेस नरम हिंदुत्ववादी है. दोनों एक-दूसरे के काम के तरीके को फॉलो करते हैं. हां बस उस काम के वर्षों में अंतर हो जाता है. मतलब कांग्रेस जो काम पहले कर चुकी है, आज वही काम भाजपा कर रही है.
प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि आज मेरे दादा डॉ. भीमराव अंबेडकर होते तो देश और उसके संविधान को देख कर बेहद दुखी होते. क्योंकि आज की सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है. ये काम करवा रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. मैं चाहता हूं कि मोदी आगे बढ़ें और देशहित में लंबा कार्यकाल चलाएं. जबकि, मैं उनका विरोधी हूं. भारत के इतिहास में अब तक के सबसे खराब प्रधानमंत्री रहे हैं नरेंद्र मोदी. वो देश को खत्म कर रहे हैं. वो उस धागे को तोड़ रहे हैं जिससे देश के लोग आपस में जुड़े थे.
प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मैंने कांग्रेस से कहा था कि आप वो सीट दो जो आप हारने वाले हो. जीतने वाली सीटें तो मांगी भी नहीं थी. लेकिन कांग्रेस ने मना कर दिया. क्योंकि, उन्हें डर था कि हम जीत जाएंगे और उनकी सीटें कम हो जाएंगी. हमने चुनाव में 40 लाख वोट हासिल किए. इसका लोगों को सम्मान करना चाहिए. लोगों को ये मानना होगा कि एक नई ताकत पैदा हो रही है. गरीब और दबे-कुचले लोगों की आवाज ऊपर उठ रही है.
न्यूज सोर्स-आज तक
Advertisemen
