Advertisemen
पटना से करीब 35 किलोमीटर दूर फतुहां में चोरों ने प्याज़ की 328 बोरी की चोरी कर ली. सुनसान पड़े इलाके में चोरों ने प्याज गोदाम का ताला तोड़ कर साढ़े आठ लाख रुपये के प्याज़ को उड़ा लिए. प्याज के साथ साथ चोरों ने अलमारी में रखे 1 लाख 73 हजार रुपयों पर भी हाथ साफ कर दिया.
मामला फतुहां थाना के सोनारु इलाके का है. गोदाम मालिक ने चोरी की खबर तुरंत फतुहां पुलिस को दी और एफआईआर दर्ज कराई. सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. गोदाम मालिक ने प्याज़ और दुकान का इंश्योरेंश करा रखा है इसलिए थोड़ी राहत है. पुलिस ने कहा कि जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा. इस समय पटना में प्याज का खुदरा दाम 70 रूपये प्रति किलो चल रहा है.
Advertisemen
