Advertisemen
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। भोपाल में राज्य सरकार की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने मंगलवार को कहा कि 'भगवा वस्त्र पहनकर लोग मंदिरों में बलात्कार कर रहे हैं।' सिंह ने कहा, 'लोग भगवा वस्त्र पहनकर आज चूरन बेच रहे हैं। भगवा वस्त्र पहनकर बलात्कार हो रहे हैं। मंदिरों में बलात्कार हो रहे हैं। क्या यही हमारा धर्म है? हमारे सनातन धर्म को जिन लोगों ने बदनाम किया है उन्हें ईश्वर भी माफ नहीं करेगा।'
समझा जाता है कि दिग्विजय सिंह का निशाना भाजपा के पूर्व सांसद चिन्मयानंद पर है। चिन्मयानंद पर एक लड़की ने रेप का आरोप लगाया है। दिग्विजय ने आगे कहा, 'राजनीतिक हित रखने वाले लोगों ने 'जय श्री राम' के नारे को हाईजैक कर लिया है। वास्तव में यह नारा जय सिया राम होना चाहिए। जब हम भगवान राम के नाम का जयकारा लगाते हैं तो हम सीता को क्यों भूल जाते हैं?' इसके बाद वहां मौजूद साधुओं ने 'जय सिया राम' का जयकारा लगाया।
देखें विडियो :
Advertisemen
