Advertisemen
ICICI बैंक ने एक नया नियम निकाला है, ‘ज़ीरो बैलेंस’ अकाउंट होल्डर्स के लिए. नियम ये है कि बैंक की किसी भी ब्रांच से कैश निकालने और जमा करने पर 100 से 125 रुपए का शुल्क लगेगा. ग्राहकों को हर ट्रांजैक्शन के लिए ये चार्ज देना होगा. अगर कस्टमर अपने ‘ज़ीरो बैलेंस’ अकाउंट में मशीन के जरिए भी पैसे जमा करता है, तब भी शुल्क देना होगा. ये रूल 16 अक्टूबर से लागू होगा. बैंक ने 13 सितंबर के दिन एक बयान जारी किया.
बैंक ने डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए एक और कदम उठाया है. मोबाइल बैंकिंग या डिजिटल बैंकिंग के जरिए होने वाले NEFT, RTGS और UPI ट्रांजैक्शन्स पर लगने वाले सभी शुल्कों को खत्म कर दिया है.बैंक ने अपने ‘ज़ीरो’ बैलेंस अकाउंट होल्डर्स से अपील की है कि वो अपना खाता किसी दूसरे बेसिक खाते में चेंज कर दें. और अगर वो ऐसा नहीं कर सकते हैं, तो अपना अकाउंट बंद कर दें.
Advertisemen
