Advertisemen
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश समेत 13 राज्यों में सोमवार को भारी बारिश की आशंका जताई है। 16 से 18 सितंबर तक उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश हो सकती है। इस साल उत्तर प्रदेश में अब तक सामान्य से 24 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय में कई स्थानों में भी दिन भर भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने अपने अखिल भारतीय मौसम चेतावनी बुलेटिन में कहा कि तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और गुजरात क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है।
न्यूज सोर्स : पत्रिका
Advertisemen
