-->

भारत में लॉन्च हुआ Moto E6s, जाने कीमत

Advertisemen

Motorola ने भारतीय मार्केट में अपनी मोटो ई सीरीज़ का नया किफायती स्मार्टफोन Moto E6s लॉन्च किया है।फोन में मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर दिया गया है और यह एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। यह मोटो ई सीरीज़ का पहला फोन है जिसमें दो रियर कैमरे दिए गए हैं। मोटो ई6एस में 6.1 इंच डिस्प्ले और वाटरड्रॉप नॉच है।


मोटो ई6एस में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है . से 7,999 रुपये में बेचा जाएगा। नया Motorola फोन रिच कार्नबेरी और पॉलिश्ड ग्रेफाइट रंग में मिलता है।डुअल-सिम मोटो ई6एस एंड्रॉयड पाई पर चलता है।स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 4 जीबी रैम होंगे।


मोटो ई6एस में दो रियर कैमरे दिए गए हैं, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, इसका अपर्चर एफ/2.0 और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, इसका अपर्चर एफ/2.0 है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,000 एमएए की बैटरी है।
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments