Advertisemen
Nokia 3.2 और Nokia 4.2 की कीमतों में कटौती की गई हैं। जून महीने में दोनों के दाम में 500 रुपये की अस्थाई कटौती की गई थी। अब दोनों ही नोकिया फोन को नए दाम में उपलब्ध करा दिया गया है। नोकिया 3.2 की कीमत में 1,791 रुपये तक की कटौती की गई है और नोकिया 4.2 का दाम 1,491 रुपये कम हुआ है।
नोकिया 3.2 के 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपये में बेचा जा रहा है और 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,999 रुपये में उपलब्ध है। फोन के दोनों वेरिएंट क्रमशः 8,990 रुपये और 10,790 रुपये में लॉन्च हुए थे। इसका मतलब है कि नोकिया 3.2 का 2 जीबी रैम वेरिएंट 991 रुपये सस्ता हो गया है और 3 जीबी रैम वेरिएंट 1,791 रुपये। हैंडसेट को ब्लैक और स्टील रंग में बेचा जा रहा है।
इसी तरह से नोकिया 4.2 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 9,499 रुपये होगा। हैंडसेट को 10,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। यानी हैंडसेट की कीमत में 1,491 रुपये की कमी की गई है। फोन सिर्फ ब्लैक रंग में बिक रहा है।
Advertisemen
