-->

Motorola स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च हुआ

Advertisemen

Motorola ने अपनी एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी रेंज से पर्दा उठा लिया है। मोटोरोला टीवी की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है और सबसे महंगा मोटोरोला स्मार्ट टेलीविज़न 64,999 रुपये का है।  कंपनी ने 32 इंच से लेकर 65 इंच के स्मार्ट टीवी उतारे हैं और रिजॉल्यूशन एचडी से 4K तक है।  Motorola TV एंड्रॉयड टीवी 9.0 पर चलते हैं। इनमें एचडीआर फॉर्मेट और डॉल्बी विज़न स्टेंडर्ड के लिए सपोर्ट है।Motorola TV गेमपैड के साथ आता है। इसकी मदद से यूज़र्स एंड्रॉयड टीवी प्लेटफॉर्म और गूगल प्ले स्टोर से गेम इंस्टॉल करके टीवी पर ही खेल पाएंगे।

Motorola Smart TV रेंज अलग-अलग साइज़ और रिजॉल्यूशन में उपलब्ध होंगे। इस स्मार्ट टीवी के 32 इंच (एचडी 720 पिक्सल) वर्ज़न का दाम 13,999 रुपये है। 43 इंच (फुल-एचडी 1080 पिक्सल, 24,999 रुपये), 43 इंच (अल्ट्रा-एच़डी 2160 पिक्सल, 29,999 रुपये), 50 इंच (अल्ट्रा-एचडी 2160 पिक्सल, 33,999 रुपये), 55 इंच (अल्ट्रा-एचडी 2160 पिक्सल, 39,999 रुपये) और 65 इंच (अल्ट्रा-एचडी 2160 पिक्सल, 64,999 रुपये) मॉडल भी पेश किए गए हैं। सभी वेरिएंट की बिक्री एक साथ 29 सितंबर से शुरू होगी।

Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments