-->

तीन तलाक के बाद मुस्लिम महिलाओ के लिए ये क़ानून लाएगी सरकार

Advertisemen

ट्रिपल तलाक़ बिल के बाद मुंबई स्थित मुस्लिम महिलाओं के एक ग्रुप ने हिन्दू और ईसाई कानूनों की तरह मुस्लिम महिलाओं के लिए बराबरी सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रुप ने सरकार से संसद में ‘मुस्लिम फैमिली लॉ’ लाने की मांग की है।


भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन (BMMA) ने केंद्रीय क़ानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद को इस संबंध में चिट्ठी लिखी है। ग्रुप का कहना है कि लैंगिक न्याय (Gender justice)  और लैंगिक समानता (Gender equality) के लिए मुस्लिम फैमिली लॉ होना ज़रूरी है।


चिट्ठी में कहा गया है कि ट्रिपल तलाक को खत्म करने की मुहिम ‘मुस्लिम महिला (शादी के अधिकार का संरक्षण) बिल’ के पास होने से कामयाब हुई। लेकिन बहुविवाह, हलाला, शादी की उम्र जैसे मुद्दे अब भी अनसुलझे हैं। सोमन ने कहा कि मौजूदा सरकार मुस्लिम महिलाओं से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के लिए गंभीर है।
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments