Advertisemen
रेप और यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार हहो चुके पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मामले में छात्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एसआईटी ने छात्रा को रंगदारी मांगने का आरोपित बनाया है. ऐसे में छात्रा की किसी भी वक्त गिरफ्तारी हो सकती है. माना जा रहा है कि हाईकोर्ट की शरण लेकर वह कार्रवाई से बचने का प्रयास कर सकती है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उसके पिता व भाई घर से बाहर निकले. उनके साथ हाईकोर्ट की महिला वकील शुभांगी सिंह और अंशुल भी थे. पांचों लोग एक कार से सुरक्षाकर्मियों के साथ प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।इसके बारे में एसआईटी को अवगत कराने के साथ ही एंट्री रजिस्टर में भी इसका जिक्र किया है. दरअसल सोमवार को हाईकोर्ट में एसआईटी टीम को मामले में अपनी स्टेटस रिपोर्ट पेश करनी है. ऐसे में माना जा रहा है कि हाईकोर्ट छात्रा पर कार्रवाई को लेकर कोई आदेश दे सकती है।
Advertisemen
