Advertisemen
अमेरिका में आयोजित ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम को पीएम मोदी ने संबोधित किया। इस कार्यक्रम को लेकर पीएम मोदी पर हमलावर कांग्रेस के सुर बदल गए हैं। अब कांग्रेस ने खुशी जताई है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी को नेहरू के योगदान की याद अमेरिका में दिलाई गई।
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में बहुमत पक्ष के नेता स्टेनी होएर की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के नजरिए का उल्लेख करने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने कहा कि बेहतर होता कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नेहरू के योगदान को स्वीकारते और अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य की बात का समर्थन करते।वहीं कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि पीएम मोदी के लिए हॉयर का वक्तव्य बिल्कुल अप्रत्याशित था। नेहरू और महात्मा गांधी की उपलब्धियों का जिक्र होते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाव-भाव देखने लायक थे।
हॉयर ने ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में कहा कि अमेरिका की तरह भारत ने अपनी प्राचीन परंपराओं को गांधी के सबक और नेहरू के नजरिये के जरिये खुद को एक सुरक्षित लोकतंत्र बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश हैं, जहां बहुलतावाद और प्रत्येक भारतीय के मानवाधिकार सुरक्षित हैं।
Advertisemen
