-->

सबकुछ सेट, बस EVM का बटन दबाना बाकी, BJP पर शिवसेना बोली

Advertisemen

महाराष्ट्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. गठबंधन सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लेकर अब शिवसेना ने कड़ा रुख अपना लिया है. शिवसेना के मुख पत्र सामना में छपे एक लेख में भाजपा पर जमकर निशाना साधा गया है.


समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के अनुसार सामना के लेख में कहा गया कि अमित शाह सबकुछ तय कर चुके हैं. वह पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि देवेंद्र फडणवीस ही मुख्यमंत्री होंगे.


शिवसेना ने भाजपा और अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि वह यह भी ठप्पा लगा चुके हैं कि फडणवीस ने निवेश, कृषि, शिक्षा, उद्योग और स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रगति की है. जब वह सबकुछ पहले से ही तय कर चुके हैं तो अब बस ईवीएम का बटन दबाने की औपचारिकता बची है.
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments