Advertisemen
PMC बैंक के ग्राहकों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से राहत मिली है. अब इस बैंक के ग्राहक 6 महीने में 10 हजार रुपये तक निकाल सकेंगे. पहले यह राशि 1 हजार रुपये थी, जिसे विरोध प्रदर्शन के बाद बढ़ाया गया है.
मुंबई में पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (PMC Bank) में वित्तीय गड़बड़ियों की वजह से RBI ने खाता धारकों को हज़ार रुपये से ज़्यादा देने रोक लगा दी थी, जिसकी वजह से बैंक के हर ब्रांच में भीड़ लगी थी और लोग इसका जमकर विरोध कर रहे थे.पैसों की निकासी पर रोक से नाराज़ खाताधारकों ने आज ही बैंक से लेकर थाने तक मार्च भी किया था. भारतीय रिज़र्व बैंक ने बीते मंगलवार को मुंबई स्थित पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर किसी भी प्रकार के व्यापारिक लेन-देन पर रोक लगा दी थी.
Advertisemen
