Advertisemen
दो आम चुराने के मामले में कोर्ट ने 27 साल के भारतीय शख्स को 5,000 दिरहम यानी करीब एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है, साथ ही तीन महीने के कैद की सजा सुनाई है। बताया जा रहा कि ये शख्स 11 अगस्त, 2017 को दुबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर यात्री के सामान को कन्वेयर बेल्ट पर रख रहा था इसी दौरान उसने दो आम चुराया था। इन आमों की कीमत लगभग 6 दिरहम यानी करीब 115 रुपये थी।
गल्फ न्यूज की खबर के मुताबिक रिकॉर्ड में ये नजर आया कि अगस्त 2017 में इस शख्स ने आम चुराकर खाए थे। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। एयरपोर्ट की सिक्युरिटी ने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में पाया कि कर्मचारी ने भारत जाने वाले यात्रियों के बैग से आम निकाला था। पुलिस पूछताछ में भी इस शख्स ने बैग खोलने की बात मानी थी लेकिन चोरी के आरोपों को इनकार कर दिया था। 017 के मामले में अब उसे सजा सुनाई गई है। 15 दिन में फैसले के खिलाफ कर सकता है.
Advertisemen
