Advertisemen
कर्नाटक के 15 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए राजनीतिक दलों की तैयारियां चल रही हैं. लेकिन, इसी बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि 24 अक्टूबर को उपचुनाव के नतीजों के बाद राज्य में फिर राजनीतिक नाटक शुरु होगा.
कुमारस्वामी के इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या उपचुनाव के बाद कर्नाटक में एक बार फिर राजनीतिक अस्थिरता का दौर शुरु होगा.जेडीएस ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सरकार चलायी थी और लोकसभा चुनाव भी साथ मिलकर लड़ा था, लेकिन इस उपचुनाव में अकेले उतरने का फैसला किया है. कांग्रेस-जेडीएस के अयोग्य करार दिए गए 17 विधायकों में से 15 के निर्वाचन क्षेत्र में 21 अक्टूबर को उपचुनाव होगा और 24 अक्टूबर को परिणाम की घोषणा की जाएगी.
Advertisemen
